June 7, 2025
#राजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाईयां।

Spread the love

संवाददाता — मनोज कुमार टांक

लोकेशन — शाहपुरा (जयपुर)

स्लग (न्यूज़ हैडलाइन)—- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाईयां।

 

एंकरिंग——

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत पर भाजपा शाहपुरा शहर मंडल अध्यक्ष मालीराम सैनी एवं नगर परिषद सभापति बंशीधर सैनी की उपस्थिति में नगर परिषद कार्यालय शाहपुरा के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ते हुए जश्न मनाया।

 

भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया सह प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार एवं भाजपा आलाकमान की जमकर तारीफ की। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री राजकुमार देवायुष सिंह, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान मंजू सैनी, भाजपा पूर्व जिला मंत्री एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रवीश खटाणा, बीएसएनल सलाहकार संतोष माधाणी, पार्षद पुनीत भगेरिया, सहसंयोजक श्याम सुंदर राज जोशी, उपाध्यक्ष राजेश पलसानिया ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाइयां प्रेषित की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने बीजेपी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राव साहब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पटाखे फोड़ते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाये।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल चुड़ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश मित्तल, मंडल प्रतिनिधि महेश पारीक, राजेश मंडोवरा, ओमप्रकाश भडाना, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवम पार्षद रोशन बागड़ी, मदन लाल सैनी, पार्षद राजू लील, पार्षद नवाब अली, पार्षद मिट्ठू लाल, पार्षद एडवोकेट नरेश कुमार शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि ग्यारसीलाल कुम्हार आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *