June 3, 2025
#राजस्थान

राजकुमार देवायुष सिंह का हजारों कार्यकर्ताओ एवं समर्थको ने मनाया भव्य जन्मदिन, बधाई देने वालों का लगा तांता।

Spread the love

संवाददाता — मनोज कुमार टांक

लोकेशन — जयपुर ग्रामीण

स्लग (न्यूज़ हैडलाइन)—- राजकुमार देवायुष सिंह का हजारों कार्यकर्ताओ एवं समर्थको ने मनाया भव्य जन्मदिन, बधाई देने वालों का लगा तांता।

 

 

एंकरिंग——

 

केंद्रीय वित्त मंत्रालय सलाहकार समिति सदस्य एवम जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के सुपुत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री राजकुमार देवायुष सिंह का जन्मदिन हजारों कार्यकर्ताओ एवं समर्थको की उपस्थिति में भाजपा प्रधान कार्यालय हनुमंत निवास बाग शाहपुरा में भव्य रूप से मनाया गया।

भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया सह प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि इस दौरान राजकुमार देवायुष सिंह ने सैकड़ो समर्थकों के साथ जमवाय माता जमवारामगढ़, कालका माता अमरसर, त्रिवेणी धाम शाहपुरा तथा शाहपुरा शहर के मंदिरों में देवी देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शाहपुरा विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस दौरान जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, महारानी भुवनेश्वरी देवी, भाजपा नेता दिलीप सिंह बन्ना की गरिमामय उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान मंजू सैनी, बीएसएनल सलाहकार संतोष माधाणी, वरिष्ठ कार्यकर्ता नाथूलाल शर्मा, शाहपुरा नगर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद मालीराम सैनी, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं खेजरोली मंडल अध्यक्ष मामराज पुरी गोस्वामी, अमरसर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा, मंडल प्रतिनिधि महेश पारीक, सहसंयोजक श्याम सुंदर राज जोशी, उपाध्यक्ष राजेश पलसानियां, बिरदीचन्द गुर्जर, उपाध्यक्ष राकेश दाधीच, पार्षद रोशन बागड़ी, पार्षद कानाराम योगी, ओमप्रकाश भडाना, राजेश मंडोवरा एवं समस्त मोर्चो के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों भाजपा कार्यकर्ताओ एवं समर्थको द्वारा राजकुमार देवायुष सिंह का शहर में कई जगह पर एवं भाजपा प्रधान कार्यालय हनुमंत निवास बाग शाहपुरा में पहुंचकर माला एवं साफा पहनाते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर सभी परिक्षेत्र के कार्यकताओं एवं समर्थको द्वारा गौ शालाओं में गायों को गुड एवं हरा चारा तथा बंदरों को केले, मछलियों को आटा खिलाते हुए राजकुमार देवायुष सिंह के अच्छे स्वास्थ्य, उन्नति तथा खुशहाली की कामना करी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *