September 11, 2024
#राजस्थान

हरियाली तीज पर 11000 पेड़ लगाएगा रत्ना कुमारी फाउंडेशन ट्रस्ट

जयपुर ग्रामीण संवाददाता मनोज कुमार टांक की रिपोर्ट

रत्ना कुमारी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा हरियाली तीज पर 11000 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है जिसका पोस्टर विमोचन कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने किया। उन्होंने बताया कि रत्ना कुमारी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा लिया गया निर्णय स्वागत योग्य है क्योंकि हम सबको जीने के लिए पेड़ लगाना बहुत आवश्यक है उन्होंने बताया कि पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिससे हमारे जीवन में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती हमे घर घर पेड़ लगाना चाहिए। ट्रस्ट की संस्थापिका भाजपा उत्तर देहात की उपाध्यक्ष रत्ना कुमारी शाहपुरा ने बताया की पेड़ हमारे पर्यावरण और मानव कल्याण के लिए अमूल्य महत्व रखते हैं। वे हमें पीने के लिए स्वच्छ जल, सांस लेने के लिए हवा, मनुष्यों, जानवरों और पौधों को छाया और भोजन देते हैं। वे जीवों और वनस्पतियों की कई प्रजातियों के लिए आवास, खाना पकाने और गर्मी के लिए जलाऊ लकड़ी, इमारतों के लिए सामग्री और आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक महत्व के स्थान प्रदान करते हैं। पेड़ वैश्विक पर्यावरण और वहां रहने वाली प्रजातियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, और उन्हें हमारी बिना शर्त देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता है। हमे इस समय हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इस लिए हम सब मिलकर हरियाली तीज के अवसर पर जयपुर ग्रामीण में 11000 पेड़ लगाएंगे। रत्ना कुमारी ने बताया की इस से पहले एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विराटनगर, शाहपुरा के विभिन्न गांवों में टीम 1100 पेड़ लगा चुकी है इसके बावजूद हमने और हमारी टीम ने 11000 पेड़ लगाने का और संकल्प लिया है जिससे हमारे पर्यावरण का संरक्षण हो सके, पेड़ जीवन का आधार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *