September 11, 2024
#राजस्थान

जयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक अनिल टांक शाहपुरा पहुंचे। IG अनिल टांक ने DSP कार्यालय में

जयपुर ग्रामीण संवाददाता मनोज कुमार टांक की रिपोर्ट

स्लग –
पुलिस महानिरीक्षक अनिल टांक पहुंचे शाहपुरा,
पुलिस जवानों ने IG को दिया गार्ड ऑफ ऑनर,
IG अनिल टांक ने DSP कार्यालय का किया निरीक्षण,
CLG सदस्यों और आमजन से रूबरू होकर लिया फीडबैक,
अपराधो पर नियंत्रण, साइबर क्राइम समेत अन्य विषयों को लेकर की चर्चा।
एंकर –
शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण),
जयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक अनिल टांक शाहपुरा पहुंचे। IG अनिल टांक ने DSP कार्यालय में आयोजित अपराध नियंत्रण गोष्ठी में शिरकत की। IG टांक के DSP कार्यालय में पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। IG अनिल टांक ने अपराध नियंत्रण गोष्ठी व साइबर क्राइम को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और पुलिस थानों में लंबित प्रकरणों के निस्तारण की बात कही। IG अनिल टांक ने CLG सदस्यों और महिला सुरक्षा सखियों से रुबरु होकर फीड बैक लिया। इस दौरान CLG सदस्यों ने क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने, कस्बे के यातायात व्यवस्था में सुधार, पुलिस थाने में नफरी बढ़ाने समेत कई सुझाव रखे। इस पर IG ने समस्याओं के समाधान की बात कही। सायबर क्राइम को लेकर IG ने कहा कि सायबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती है। इस पर रोक लगाने के अवेयरनेस की जरूरत है।
बाइट –
1- अनिल टांक, IG

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *