September 12, 2024
#राजस्थान

नगरपालिका चेयरमेन सोनिया मनीष सोनी ने किया तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत

मालपुरा (टोंक)। जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने आज बुधवार को मालपुरा में तिरंगा यात्रा में शिरकत कर यात्रा को रवाना किया। पुरानी तहसील स्थित बारादरी बालाजी मंदिर से रवाना हुई तिरंगा यात्रा, शहर के माणक चौक, आजाद चौक, गांधी पार्क, सुभाष सर्किल व्यास सर्किल से होकर निकली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा, डीएसपी महेंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार राहुल पारीक, थाना प्रभारी चेनाराम बेडा मय पुलिस जाप्ता के साथ मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा प्रभारी रामचंद्र गुर्जर, पालिकाध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी, शहर अध्यक्ष त्रिलोक जैन, मालपुरा तिरंगा यात्रा संयोजक डॉक्टर अंकित जैन, सह संयोजक वार्ड पंच कमलेश सैनी, नरेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही पालिकाध्यक्ष सोनिया सोनी ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *